राजगढ़|शनिचरी अमावस्या के अवसर पर खरला नाला स्थित बम बम आश्रम के शनि मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शनि जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह 8 बजे से विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और अनुष्ठान शुरू हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आश्रम प्रमुख गोदावरी पुरी बमबम महाराज ने बताया कि शनि जन्मोत्सव पर रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और देर रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा। रविवार को हवन, शांति पाठ, महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
Source link
शनिश्चरी अमावस्या : मंदिर में पूजा-अर्चना हुई – rajgarh (MP) News
RELATED ARTICLES

