Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशस्कूली बसों के फिटनेस का ​सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड नहीं - Ujjain News

स्कूली बसों के फिटनेस का ​सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड नहीं – Ujjain News



स्कूली बसों के फिटनेस सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में इनका रिकॉर्ड शो नही हो रहा है। सुधार कराए बगैर संचालन अवैध करार दिया जा रहा है। 1 जुलाई को स्कूल शुरू होने के पहले ही दिन इस समस्या के चलते कुछ स्कूली बसें तो चल ही नही पाई। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने जाना पड़ा। इधर, परिवहन विभाग की तरफ से स्कूल बस संचालकों को स्पष्ट कह दिया है कि वे किसी भी प्रकार की रिस्क न लें और न ही उन्हें मुश्किल में डाले। बस के फिटनेस को अपडेट करने के लिए वे शोरूम से फॉर्म नंबर 21-22 लेकर आए, ताकि उस जानकारी के आधार पर सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा सके। ऐसे में बुधवार को दिनभर में 20 बस संचालक ही ये दस्तावेज लाकर दे पाए। ये समस्या कुछ दिन पहले से हुई है। उम्मीद की जा रही थी कि जुलाई तक सुधार हो जाएगा, लेकिन नहीं हो पाया है। जिले में करीब 950 स्कूली बसें हैं। आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया बसों का फिटनेस जरूरी है। रिकॉर्ड के अभाव में वाहन का संचालन अवैधानिक है। एजुकेशन के नियमों में भी यह बहुत जरूरी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments