इंदौर के वार्ड क्रमांक-85 में स्थापित की जा रही देश की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रतिमा के लिए बनाए जा रहे पेडेस्टल (आधार) का काम अंतिम चरण में पहुंच रहा है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। अगले महीने हो सकता है अनावरण निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और बिना किसी बाधा के पूरे किए जाएं, ताकि अगले महीने प्रतिमा के भव्य अनावरण की तारीख तय की जा सके। निर्माण एजेंसी ने समय पर और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का भरोसा दिया। स्कूल निर्माण का भी लिया जायजा महापौर ने इसके बाद वार्ड क्रमांक-84 में निर्माणाधीन शासकीय स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय में स्कूल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर बोले- शहर को मिलेगी नई पहचान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में विकसित की जा रही ऐसी परियोजनाएं इंदौर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। साथ ही नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Source link
इंदौर में स्थापित होगी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा: इंदौर में चल रहा काम, महापौर ने किया निरीक्षण – Indore News
RELATED ARTICLES

