सलूंबर जिले के धारोद-भागपुर गांव में बीती देर रात बिजली बहाल होते ही बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे से बंद बिजली रात करीब 10 बजे बहाल हुई। तभी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इसके बाद करीब 10 से 15 घरों में तेज करंट दौड़ गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। करंट की चपेट में आने से 4 महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए।। सभी घायलों को परिजनों द्वारा तुरंत सलूंबर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि घरों में वायारिंग से लोहे की सामान में करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से महिलाएं घायल हो गईं। ग्रामीण राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद लाइनमैन राजेश को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। विभाग के अन्य अधिकारियों को भी सूचना दी गई। इसके बावजूद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। कई देर तक लोग घरों में करंट की वजह से डर और भय के माहौल में रहे। ग्रामीणों ने उठाई अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से पूरे गांव में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही घटना का शिकार हुए परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। मामले में बिजली विभाग के जेईएन संदीप मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। मामले की जांच कराई जाएगी। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की जा रही है। घायलों की जानकारी ली गई। हालत खतरे से बाहर है।
Source link

