Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानडीग में 49 लाख के विकास कार्य लोकार्पित: गृह राज्य मंत्री...

डीग में 49 लाख के विकास कार्य लोकार्पित: गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने किया उद्घाटन, तमेरा से मुढ़गांव तक सड़क बनाने की मांग – Deeg News




गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगभग 49 लाख रुपए की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन विकास कार्यों में सीसी सड़कें, इंटरलॉकिंग खरंजा, नालियां, श्मशान घाट का विकास और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने वाले निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं को राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग और विधायक निधि योजना के तहत पूरा किया गया है। जलालपुर क्षेत्र के मालीवास में राज्य वित्त आयोग से 6 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग खरंजा व नाली का निर्माण हुआ, जबकि विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क बनाई गई। इसी तरह, 15वें वित्त आयोग से 6 लाख रुपए की लागत से श्मशान घाट पर टीनशेड और इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य पूरे कर ग्रामीणों को समर्पित किए गए। लहरवाड़ा के मालीवास में भी 5 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गईं। ग्राम सहानका में विधायक निधि से 5 लाख की लागत से सीसी सड़क व नाली का निर्माण हुआ, और 15वें वित्त आयोग से भी 5 लाख की लागत से एक अन्य सीसी सड़क व नाली का लोकार्पण किया गया। जलालपुर क्षेत्र में रूपारेल नदी से घम्माली के खेत की ओर दो चरणों में 12 लाख की लागत से बनाए गए नालों का भी उद्घाटन किया गया। इन नालों से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और कृषि भूमि को जलभराव से राहत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने अधिकारियों की बैठक ली और सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी स्वीकृत परियोजनाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरी कराई जाएंगी। साथ ही, अधिकारियों को स्थानीय जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। तमरेर-मुढ़गांव सड़क निर्माण शुरू करने की मांग, महिला कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम तमेरा से मुढ़गांव तक स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। इस दौरान कमेटी की जिलाध्यक्ष रेखा यादव ने नेतृत्व किया। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य काफी समय पहले स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत जर्जर होने से आवागमन प्रभावित है। विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। महिला कांग्रेस ने कहा कि इस मार्ग से स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मरीज और आम ग्रामीण प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। खराब सड़क के कारण लोगों को समय पर अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी कठिनाई होती है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन पर कई ग्रामीणों और महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments