Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशएबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाला: कन्नौज में पुलिस और...

एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाला: कन्नौज में पुलिस और मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ नारेबाजी – Kannauj News


विकास अवस्थी | कन्नौज7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नौज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मशाल जुलूस निकाला। संगठन के कार्यकर्ता हाथ में मशाल लेकर बस स्टैंड तक पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन और ओपी राजभर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।सरायमीरा में तिर्वा क्रासिंग चौराहे पर शुक्रवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकजुट हुए। यहां हाथों में मशाल लेकर संगठन के सदस्य बस स्टैंड तक पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन और ओपी राजभर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये सभी कार्यकर्ता श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय प्रकरण में संगठन कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशित हैं। मामले को लेकर प्रान्त एसएफडी संयोजक दीपक वर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद गद्दी पर बैठाने का काम करती है तो उतारने का काम भी बखूबी करती है।

ओपी राजभर जैसे नेता जोकि दिन रात नशे की हालत में कुछ भी बोल देते है। ऐसे नेता को संगठन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा विद्यार्थी परिषद रुकने वाला संगठन नहीं हैं। यदि उन्होंने माफी न मांगी तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर चौराहे पर प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंकने का काम करेगी। मशाल जुलूस और प्रदर्शन के दौरान पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments