Tuesday, June 30, 2026
Homeबिज़नेसपेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्‍लेंड‍िंग का र‍ियल टेस्‍ट बाकी, सरकार ने खुद...

पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्‍लेंड‍िंग का र‍ियल टेस्‍ट बाकी, सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में बताया, अगले साल पता चलेगा असर


होमताजा खबरमनीLatest Money

पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्‍लेंड‍िंग का र‍ियल टेस्‍ट बाकी, सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में बताया, अगले साल पता चलेगा असर

Last Updated:

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल E20 मिलाने पर रियल टेस्ट जारी हैं, नतीजे अगले साल आएंगे, नीति में कोई बदलाव नहीं होगा

Zoom

अगर आप सोच रहे हैं क‍ि पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्‍लेंड‍िंग का फैसला आख‍िरी है तो रुक‍िये… केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल (E20) मिलाने का क्‍या असर हो रहा है, इस पर अभी भी रियल टेस्‍ट चल रहा है और अगले साल तक इसके नतीजे आएंगे. हालांक‍ि, सरकार ने साफ किया कि E20 ब्लेंडिंग की नीति में कोई बदलाव नहीं होगा और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि सरकार 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के असर का आकलन कर रही है. अगले साल तक इस एक्‍सपेर‍िमेंट के नतीजे सामने आने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि E20 ब्लेंडिंग केंद्र सरकार का नीतिगत फैसला है और इसमें किसी तरह का बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है. यानी यह आगे भी जारी रहेगा.

क्‍या है पूरा मामला
यह मामला भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें कर्नाटक हाई कोर्ट के 23 जून के आदेश को चुनौती दी गई है. हाई कोर्ट ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों BPCL, HPCL और IOC को एक डिस्टिलरी की अतिरिक्त एथेनॉल आवंटन की मांग पर विचार करने का निर्देश दिया था. यह आदेश 2025-26 आपूर्ति वर्ष की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले दिया गया था. दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यथास्‍थत‍ि बनाए रखने के आदेश द‍िए.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments