दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेलवाड़ा गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का आधा दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थे। करीब चार लाख की चोरी का दावा पीड़ित साहब विश्वकर्मा ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपए है। उन्होंने दोपहर में तेंदूखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, साहब विश्वकर्मा का परिवार शादी में शामिल होने तेंदूखेड़ा गया था। उनकी पत्नी दो दिन पहले ही रिश्तेदार के यहां चली गई थीं, जबकि बुधवार शाम वह अपनी दो बेटियों के साथ भी शादी में चले गए थे। घर में सेंध लगाकर की गई वारदात पड़ोसी प्रशांत चौबे के अनुसार, साहब विश्वकर्मा कपड़े की दुकान चलाते हैं। इसी दौरान चोरों ने घर में सेंध लगाई और अलमारी से जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस और डॉग स्क्वॉड से जांच सूचना मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने बताया कि टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और वह स्वयं भी मौके पर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी नकदी की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, जांच के बाद ही नुकसान की सटीक राशि स्पष्ट होगी।
Source link
दरवाजा काटकर घर के अंदर घुसे चोर, जेवर-नगदी गायब: दमोह में शादी में गया था परिवार, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज – Damoh News
RELATED ARTICLES

