Friday, July 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखेत में श्वान को जकड़े मिला अजगर: वन विभाग ने रेस्क्यू...

खेत में श्वान को जकड़े मिला अजगर: वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा; मानसून में सांप खेत तक पहुंचा – Jhabua News




झाबुआ के ग्राम मिंडल में गुरुवार को एक खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर ने एक श्वान को अपने चंगुल में जकड़ रखा था। घटना मार्शल पिता तेरसिंह सिंगाड़ के खेत में हुई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएफओ भारत सोलंकी के निर्देश पर वनपाल विजय कतीजा, सुनील सिंह और रंजन मेड़ा की टीम मौके पर पहुंची। सीजन का पहला अजगर रेस्क्यू वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाकर विशेष उपकरणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। यह इस सीजन का पहला सफल अजगर रेस्क्यू था, जिसे टीम ने बेहद सावधानी से अंजाम दिया। सुरक्षित पकड़े जाने के बाद अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। घटना के वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments