Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकैंटोनमेंट बोर्ड के सामने यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: पानी-सफाई संकट पर...

कैंटोनमेंट बोर्ड के सामने यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: पानी-सफाई संकट पर ‘कुंभकर्ण’ जगाकर जताया विरोध – Jabalpur News




शहर के कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। क्षेत्र के आठ वार्डों में लंबे समय से पीने के पानी की आपूर्ति न होने और सफाई व्यवस्था ठप होने के विरोध में कांग्रेसियों ने कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के भीतर घुसने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल ने रोका। इस दौरान वाकई में कुंभकर्ण की तरह प्रदर्शन के बावजूद बोर्ड का कोई भी अधिकारी बाहर नहीं आया। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस ने बोर्ड प्रशासन की बेरुखी पर तंज कसने के लिए एक अनोखा और सांकेतिक तरीका अपनाया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर ‘कुंभकर्ण’ को नींद से जगाने का स्वांग रचा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जनता की बुनियादी समस्याओं को दरकिनार कर कुंभकर्णीय नींद में सोए हुए हैं, जिन्हें जगाने के लिए यह प्रतीकात्मक कदम उठाना पड़ा। यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि आठ वार्डों के हजारों नागरिक पानी के लिए तरस रहे हैं और वार्डों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इस जनविरोधी स्थिति को लेकर बोर्ड प्रशासन और सीईओ को लगातार लिखित और मौखिक शिकायतें भेजी गईं, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लगातार हो रही अनदेखी के कारण क्षेत्र के निवासियों का जीवन दूभर हो चुका है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कैंटोनमेंट बोर्ड ने जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया, तो यह केवल एक शुरुआत है। यूथ कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधन की होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments