Thursday, May 7, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं कभी नहीं चाहूंगी कि...', गोविंदा के माफी मांगने के बाद सुनीता...

‘मैं कभी नहीं चाहूंगी कि…’, गोविंदा के माफी मांगने के बाद सुनीता आहूजा के बदले सुर, अपने बयान पर दी सफाई


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने गोविंदा के पारिवारिक पंडित के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसके बाद गोविंदा ने पंडित मुकेश शुक्ला से माफी मांगी थी. लेकिन गोविंदा का इस तरह से माफी मांगना पत्नी सुनीता आहूजा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. उन्होंने इस मामले को लेकर अपने नए व्लॉग पर बात की है.

ख़बरें फटाफट

सुनीता आहूजा ने विवादित बयान को लेकर बात की.

नई दिल्ली. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने परिवार के पुजारी को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद गोविंदा को माफी मांगी मांगनी पड़ी. एक्टर ने पंडित और उनके परिवार से लंबे संबंध के बारे में विस्तार से बात की थी. अब सुनीता ने अपने नए व्लॉग में कहा कि उन्हें गोविंदा का इस तरह से माफी मांगना पसंद नहीं आया और वह कभी नहीं चाहेंगी कि वह उनकी टिप्पणियों के लिए माफी मांगें.

यूट्यूब व्लॉग में सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘काफी कुछ सुन रही हूं कि मैंने कुछ गलत शब्दों का उपयोग किया है. मेरे आदरणीय पति गोविंदा जी जो मेरे पतिदेव हैं, उन्होंने भी हाथ जोड़कर माफी मांगी है, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मैं आपको एक बात बताऊं ची ची (गोविंदा) मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आप मेरे लिए किसी के सामने हाथ जोड़ें.’

मैंने किसी का नाम नहीं लिया

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने किसी का नाम नहीं लिया था कि स्पेशियली मैंने किसी के बारे में बोला. मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ था तो मैंने बोला. अगर आप लोगों को बुरा लगा तो मैं हर सिद्ध पीठ के गुरुजी को और हर स्थल के गुरु जी से मैं हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहती हूं. मेरे साथ जो एक्सपीरियंस हुआ है, मैंने वो बोला है. अभी गोविंदा जी के यहां 3-3 पंडित हैं, उनको ये स्पष्टीकरण देने की कोई जरूरत नहीं थी. मुझे बहुत बुरा लगा. मैं कभी नहीं चाहती हूं कि गोविंदा ऐसा करें.’

घर के पंडित को बताया था फर्जी

सुनीता आहूजा ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर फ्रॉड पुजारियों को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही एक पंडित हमारे घर पर भी है. वह गोविंदा का पंडित है. वह नकली है. वह हमेशा नए अनुष्ठान और पूजा करवाने की सलाह देता रहता है और उनके लिए पैसे लेता है. ये पूजा करवाओ और 2 लाख दो. मैं उसे कई बार कहती हूं कि खुद पूजा कर लिया करो, क्योंकि उसकी पूजा गोविंदा की कोई मदद नहीं करेगी. मैं ऐसे तथाकथित अनुष्ठानों के लिए 2 या 10 लाख देने में विश्वास नहीं करती हूं.’

गोविंदा ने मांगी थी माफी

इसके बाद गोविंदा ने इंस्टा हैंडल पर वीडियो में शेयर करते हुए माफी मांगी थी. उन्होंने कहा, नमस्कार प्रणाम, मैं गोविंदा हूं और मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि मेरे घर परिवार के पंडित, आदरणीय मुकेश शुक्ला जी बहुत ही योग्य, गुणी और प्रमाणिक हैं. हमारा घर परिवार सदैव आपसे जुड़ा रहा है. हमारी धर्मपत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं और खंडन भी करूंगा, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि पंडित जी बहुत ही सरल और निष्पक्ष हैं.’

कपल ने 1987 में रचाई थी शादी

बताते चलें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. दोनों पहले से ही एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे. उस वक्त गोविंदा ने अपनी शादी की बात सबसे छुपाकर रखी थी. कपल के दो बच्चे हैं जिनके नाम- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गोविंदा के माफी मांगने के बाद सुनीता आहूजा के बदले सुर, अपने बयान पर दी सफाई



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments