Monday, June 22, 2026
Homeविदेशदावा-ट्रम्प की धमकी के बाद बातचीत छोड़कर निकले ईरानी अधिकारी: उपराष्ट्रपति...

दावा-ट्रम्प की धमकी के बाद बातचीत छोड़कर निकले ईरानी अधिकारी: उपराष्ट्रपति वेंस के साथ फोटो खिंचाने से भी इनकार; US अधिकारी बोले- दावा गलत




स्विट्जरलैंड में रविवार को अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान तनाव बढ़ गया। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकियों से नाराज होकर ईरानी टीम ने बातचीत बंद कर दी। एजेंसी ने कहा कि कतर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद ईरानी टीम उस इमारत से निकल गई, जहां अमेरिका के साथ बातचीत हो रही थी। पहले दोनों पक्षों के बीच हाथ मिलाने और जॉइंट फोटो सेशन की योजना बनी थी। लेकिन ईरानी टीम ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि बातचीत शुरू होने से तुरंत पहले ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी थी। इसमें उन्होंने ईरान से लेबनान में हिजबुल्लाह को रोकने को कहा था। ऐसा न करने पर उन्होंने फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी थी। ट्रम्प की इस टिप्पणी के बाद ईरानी टीम का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा था कि ईरान अमेरिकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। इस बीच स्विट्जरलैंड में मौजूद एक अमेरिकी अधिकारी ने ईरानी न्यूज एजेंसी के दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ईरानी डेलिगेशन अब भी बातचीत के लिए मौजूद है और उन्होंने मध्यस्थ देशों को बातचीत छोड़ने की बात नहीं कही है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत: दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच रविवार को स्विट्जरलैंड में करीब 80 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम को स्थायी शांति समझौते में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। 2. वेंस बोले- मिलकर शांति के लिए काम करेंगे: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। उनके मुताबिक, दोनों देश मिलकर शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं और ट्रम्प अगले 10 साल में पश्चिम एशिया की तस्वीर बदलना चाहते हैं। 3. ट्रम्प की ईरान को धमकी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान लेबनान में अपने समर्थक हिजबुल्लाह को तुरंत रोके। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर अमेरिका पिछले हफ्ते से भी ज्यादा सख्त कार्रवाई करेगा। 4. लेबनान में मौतों का आंकड़ा 4,100 के पार: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक 4,106 लोगों की मौत और 12,153 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइली सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई दोबारा शुरू हो सकती है। 5. ईरान का दावा- कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए शुरुआती समझौते के तहत कतर में जमा ईरान के 6 अरब डॉलर वापस मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि समझौते की शर्तें तेहरान के पक्ष में हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments