Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारआर्मी के जवान पर गोलीबारी मामले में FIR: भोजपुर में लूट...

आर्मी के जवान पर गोलीबारी मामले में FIR: भोजपुर में लूट के दौरान अपराधियों ने मारी थी गोली, मौके से एक खोखा बरामद – Bhojpur News


भोजपुर में शुक्रवार को लूट के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने एक आर्मी जवान को गोली मार दी। बुलेट हाथ के आर-पार हो गई। सदर अस्पातल में इलाज चल रहा है। इस मामले में शनिवार को 2 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा

.

घायल घनश्याम राय(25) की पोस्टिंग अरूणाचल प्रदेश के मनचुका में है। चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घटनास्थलस पर जांच के लिए FSL की टीम पहुंची थी। एक खोखा बरामद हुआ है। मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन की जा रही है।

जवान को बाएं साइड हाथ में लगी थी गोली

इंगेजमेंट के लिए छुट्‌टी लेकर घर आया था

घनश्याम राय ने बताया कि 22 मई को उसकी इंगेजमेंट थी। 19 मई को छुट्टी लेकर गांव आए थे। बड़े ही धूमधाम से इंगेजमेंट हुआ। उसके बाद 2 जून को वापस जाने वाला था। शुक्रवार को बचपन के दोस्त पवन कुमार के माता-पिता की वेडिंग एनिवर्सरी में शामिल होने के लिए गया था। पार्टी खत्म होने के बाद दोस्त रंजीत के साथ बुलेट से गांव जा रहा था।

QuoteImage

गांव के बाहर दो हथियारबंद अपराधियों ने रोक लिया। पहले चाकू के बल पर लूटने का प्रयास किया। जैसे ही अपराधी ने चाकू से वार करना चाह तो मैंने उसे पकड़ लिया। उसके साथ पटका-पटकी भी हुई। इसी बीच उसके दूसरे साथी ने पिस्टल निकाल कर गोली चलाने की कोशिश की, तो मैंने उसे भी पकड़ लिया।

QuoteImage

घायल ने आगे बताया, ‘अपराधी बार-बार फायरिंग करना चाहते थे। लेकिन मैंने उसके पिस्टल को पकड़ रखा था, कुछ देर के बाद अपराधी ने फायरिंग कर दी और गोली मेरे हाथ में लग गई। गोली लगने के बाद मेरा दोस्त रंजीत ने अपने टीशर्ट को खोलकर हाथ में बांधा और इलाज के लिए सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंचा।’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments