Saturday, July 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभिंड में आज आईटीआई फीडर पर मेंटेनेंस: कई क्षेत्रों में चार...

भिंड में आज आईटीआई फीडर पर मेंटेनेंस: कई क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगी सप्लाई; नौ हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित – Bhind News



भिंड में रविवार को शहर के कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई चार घंटों के लिए ठप रहेगी। बिजली कंपनी 33/11 केवी उपकेंद्र आईटीआई पर आवश्यक संधारण कार्य करेगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

.

33 केवी आईटीआई एवं 33 केवी आईटीआई रूरल फीडर से जुड़ी सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे प्रभावित होने वाले 11 केवी फीडर हैं:

  • 11 केवी किला
  • 11 केवी मेला
  • 11 केवी इंडस्ट्रियल-I
  • 11 केवी इंडस्ट्रियल-II

इन फीडरों से जुड़े प्रमुख मोहल्ले और कॉलोनियां जहां सप्लाई बंद रहेगी।

  • यदुनाथ नगर
  • चतुर्वेदी नगर
  • स्वतंत्र नगर
  • लहार रोड
  • पुरानी बस्ती
  • अम्बेडकर नगर
  • तिलक नगर
  • विजय नगर

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस कटौती से 9 हजार उपभोक्ता सीधे प्रभावित होंगे। मेंटेनेंस के बाद सप्लाई दुरुस्त होगी। कार्य के जरिए सप्लाई नेटवर्क को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु विद्युत सेवा मिल सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments