वाराणसी सदर तहसील परिसर में वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को भी तहसील सदर परिसर में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में लामबंद अधिवक्ता SDM सदर नितिन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अधिवक्ताओं ने सदर एसडीएम पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और अधिवक्ताओं के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। आज तहसील आने पर उनका घेराव किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक SDM सदर का गैर-जनपद स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पहले जानिए अधिवक्ताओं के आक्रोश का कारण अधिवक्ताओं ने बताया कि मंगलवार को SDM सदर कोर्ट के समय में बैठक कर रहे थे, जबकि बड़ी संख्या में फरियादी घंटों से बाहर इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद जब जनसुनवाई शुरू हुई, तो एक अधिवक्ता ने वकीलों की शिकायतों को पहले सुनने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर SDM ने अधिवक्ता के साथ बदसलूकी करते हुए गलत व्यवहार किया। अपने पद का रौब दिखाते हुए उन्हें चेंबर से बाहर जाने को कह दिया। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। अधिवक्ताओं ने SDM सदर पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए SDM जिम्मेदार हैं। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर भ्रष्ट अधिकारी काशी छोड़ो, SDM सदर काशी छोड़ो और जवाब दो-जवाब दो के नारे लगाए जा रहे है। मार्निंग कोर्ट होने से अधिवक्ता सुबह 7 बजे से तहसील और कचहरी पहुंच जा रहे हैं। आज गुरुवार को आंदोलन के क्रम में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता जिलाधिकारी को घटना की जानकारी देंगे और अपने प्रस्ताव की प्रति सौंपेंगे। आज SDM कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता प्रदर्शन में बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, तहसील बार के महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, गौतम झा, धीरेंद्र श्रीवास्तव, दीपक राय कान्हा, रजनीश मिश्रा, शशिकांत दुबे, राजेश प्रसाद सिंह, आयुष चंद्र राजपूत, नंदन पटेल, ओम प्रकाश जायसवाल, अमरेश कुमार तिवारी, दिलीप सोनकर, मनेन्द्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्तओं की ये प्रमुख मांगें और प्रस्ताव 1. गैर-जनपद स्थानांतरण: SDM सदर नितिन सिंह को तत्काल प्रभाव से वाराणसी से हटाया जाए। 2. न्यायिक जांच: सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में SDM द्वारा दिए गए सभी न्यायिक आदेशों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. अनिश्चितकालीन बहिष्कार: वकीलों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, SDM कोर्ट का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
Source link
वाराणसी-SDM के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल: न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तहसील के वकील, DM से मिलकर देंगे ज्ञापन – Varanasi News
RELATED ARTICLES

