बदायूं में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं। यह दुर्घटना तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से हुई है। यह हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
Source link
बदायूं में सड़क हादसे में 5 की मौत: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल – Badaun News
RELATED ARTICLES

