Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार70वीं BPSC में खगड़िया के 3 कैंडिडेट सेलेक्ट: वैभव SDM, रागिनी...

70वीं BPSC में खगड़िया के 3 कैंडिडेट सेलेक्ट: वैभव SDM, रागिनी RDO और राजू DSP बने, जिलेभर से मिल रही बधाइयां – Khagaria News




खगड़िया के तीन अभ्यर्थियों ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें वैभव वात्सल को अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), रागिनी कुमारी को ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) और राजू कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का पद मिला है। वैभव वात्सल को परीक्षा में 37वीं रैंक अलौली, परबत्ता और खगड़िया शहर से जुड़े इन अभ्यर्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। किसी ने नौकरी के साथ तैयारी कर SDM का पद प्राप्त किया, तो किसी ने दरोगा और शिक्षिका की नौकरी के बाद RDO का पद हासिल किया। एक पूर्व सैनिक ने DSP बनकर देश सेवा का अपना जुनून जारी रखा। अलौली प्रखंड के आनंदपुर परास गांव निवासी वैभव वात्सल ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 37वीं रैंक प्राप्त कर SDM का पद हासिल किया है। ऑडिट ऑफिसर के पद पर थे कार्यरत वैभव मध्य विद्यालय अलौली के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार और मध्य विद्यालय सुखासन की प्रधानाध्यापिका अस्मिता कुमारी के पुत्र हैं। वर्तमान में वे भुवनेश्वर स्थित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। व्यस्त सरकारी नौकरी के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और निरंतर अध्ययन जारी रखा। वैभव ने दसवीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, खगड़िया से, इंटरमीडिएट मुजफ्फरपुर से तथा बीटेक की डिग्री आईआईटी पटना से प्राप्त की है। दरोगा और शिक्षिका के रूप में सेवा देने के बाद रागिनी कुमारी ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) का पद प्राप्त किया है। वायु सेना की सेवा के बाद अब DSP भारतीय वायु सेना में दो दशक तक देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिक राजू कुमार ने DSP बनकर वर्दी पहनने का अपना सपना फिर से साकार किया है। परबत्ता प्रखंड के लगार गांव निवासी तथा मध्य विद्यालय शेर के प्रधानाध्यापक हर्ष देव राय की पत्नी रागिनी कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) का पद प्राप्त किया है। उनकी सफलता से मायके सलारपुर और ससुराल लगार दोनों जगह जश्न का माहौल है। रागिनी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं
रागिनी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने पहले बिहार पुलिस में दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) के पद पर सफलता प्राप्त की, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा से उन्होंने उस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीपीएससी शिक्षिका परीक्षा उत्तीर्ण कर प्लस-टू विद्यालय में शिक्षिका के रूप में योगदान दिया। हालांकि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना था। उन्होंने लगातार तैयारी जारी रखी और आखिरकार 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन गईं।
उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि रागिनी की उपलब्धि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
20 वर्षों तक वायु सेना में देश सेवा, अब DSP बन जनता की करेंगे सेवा। राजू कुमार को परीक्षा में 440वीं रैंक मिली

राजेंद्र नगर, खगड़िया निवासी राजाराम साहु के पुत्र राजू कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 440वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। वे बलुआही निवासी दिवंगत शिक्षक अमिय कुमार साह के दामाद तथा शिक्षक प्रदुम्न कुमार प्रसून के छोटे बहनोई हैं।
राजू कुमार ने भारतीय वायु सेना में करीब 20 वर्षों तक देश की सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 63वीं बीपीएससी परीक्षा में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा 64वीं बीपीएससी परीक्षा में राजस्व अधिकारी के पद पर सफलता हासिल की थी। लेकिन उनका सपना हमेशा वर्दी पहनकर जनता की सेवा करना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने तैयारी जारी रखी और 70वीं बीपीएससी में डीएसपी पद पर चयनित होकर अपना सपना साकार कर लिया।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनके साले एवं शिक्षक नवनीत कुमार सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राजू कुमार का संघर्ष, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने तीनों अभ्यर्थी
70वीं बीपीएससी में जिले के इन तीन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। नौकरी के साथ तैयारी कर एसडीएम बनने वाले वैभव वात्सल, कई पड़ाव पार कर आरडीओ बनने वाली रागिनी कुमारी और वायु सेना में 20 वर्ष की सेवा के बाद डीएसपी बनने वाले राजू कुमार आज खगड़िया के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने तीनों सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments