बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में किशोर को जबरन एसिड पिलाने का मामला सामने आया है। आरोप दोस्त पर लगा है। किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी रोशन कुमार(15) के तौर पर हुई है। ‘चोरी के बाद जेवर दोस्त को दिया था’ पीड़ित के चाचा चाचा धर्मवीर ने बताया कि घटना की शुरुआत घरेलू चोरी और आपसी विवाद से हुई। रोशन कुमार ने मार्च में अपने ही घर से बहन के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। उसने सारे जेवर गांव के ही अपने एक एक दोस्त साजन के पास रखा था। जब घर में जेवर गायब होने की बात पता चली, तो परिवार के लोगों ने शंका के आधार पर रोशन पर दबाव बनाया। पारिवारिक दबाव में आकर उसने साजन से जेवर वापस मांगा। काफी मिन्नत करने के बाद दोस्त ने केवल एक कान की बाली वापस किया। लेकिन बाकी के जेवर लौटाने से साफ इनकार कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक परिजन उसे बेगूसराय ले जा चुके थे। इस मामले में ASI रोबिन कुमार दास ने बताया कि घायल रोशन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है, होश में आने पर बयान लिया जाएगा। जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

