जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। यहां सुबह 6 बजे से 8 तक “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच सुनी
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पीच का सीधा प्रसारण किया गया। निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार, कलेक्टर कानाराम, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी सहित अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योग किया। यहां मौजूद करीब एक हजार लोगों ने ग्रीवा चालन, स्कंधा संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन जैसे आसन किए। इस मुख्य अतिथि द्वारा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प दिलाया गया। मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई
उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है। योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं निरोगी बना रहता है तथा व्यक्ति की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। योग करेंगे तो मन शांत और शरीर निरोगी रहेगा। स्वस्थ रहेंगे तो न सिर्फ हम अच्छा काम कर पाएंगे बल्कि जीवन में तरक्की भी कर पाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर योग दिवस के कार्यक्रम से जुड़े सभी का आभार व्यक्त करते हुए जीवन में योग अपनाने की बात कहीं। वहीं कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मतदाता जगरूकता की शपथ दिलवाई। कृषि ने नन्हें समर्थक को दिया आटोग्राफ कार्यक्रम के समापन पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी समृद्ध पाराशर की खुशी दुगनी हो गई, जब कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने उनकी क्रिकेट टी-शर्ट और कैप पर क्रिकेट खिलाड़ी पाराशर द्वारा आग्रह करने पर ऑटोग्राफ दिया। ग़ौरतलब है की समृद्ध पाराशर सवाई माधोपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी में कोच सुरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में क्रिकेट प्रशिक्षण ले रहे हैं। समृद्ध समाज सेवी मनोज पाराशर के पुत्र है।
Source link

