राज्य सरकार ने आधी रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अफसरों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में दौसा जिले में तैनात कई अधिकारी बदले हैं, जिनमें यूआइटी सचिव और कई एसडीएम भी शामिल हैं। गंगाधर मीणा होंगे यूआइटी सचिव
दौसा-बांदीकुई नगर विकास न्यास (यूआइटी) के सचिव मूलचंद लूणियां को नागौर जिले के डेगाना एसडीएम लगाया है। इनकी जगह अब गंगाधर मीणा यूआइटी के सचिव होंगे। वे भरतपुर जिले के वैर में एसडीएम लगे हुए थे। कई एसडीएम भी बदले
आरएएस ऋतुराज शर्मा को एसडीएम बांदीकुई लगाया है, वे बूंदी जिले के केशोरायपाटन एसडीएम थे। आरएएस बजरंग लाल स्वामी को एसडीएम मंडावर लगाया है, वे सीकर जिले के खंडेला में सहायक कलेक्टर लगे हुए थे। इसी प्रकार सुश्री नवज्योति कंवरिया को एसडीएम सैंथल लगाया है, वे अलवर जिले के मालाखेडा एसडीएम लगी हुई थीं। फिर दौसा जिले में पोस्टिंग
आरएएस मनीषा रेशम को दौसा में सहायक निदेशक लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में लगाया है। वे करौली में एसडीएम लगी हुई थीं। इससे पहले मनीषा जिले के ही महवा में एसडीएम थीं और कुछ दिनों पूर्व ही करौली जॉइन किया था। ऐसे में उन्हें एक माह में ही फिर से दौसा जिले में पोस्टिंग मिली है। इन्हें जिले से बाहर भेजा
जिले में तैनात बांदीकुई एसडीएम बद्रीनारायण मीणा को जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर और सैंथल एमडीएम सुश्री अमृता खण्डेलवाल को एसडीएम दातारामगढ सीकर लगाया है। वहीं महवा एसडीएम प्रेमराज मीणा को एसडीएम करौली लगाया है। प्रेमराज ने हाल ही में महवा जॉइन किया था। फिलहाल महवा एसडीएम का पद रिक्त रखा गया है।
Source link

