दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान‘ पर जोधपुर शहर के विभिन्न वार्डों से यूजर अपने क्षेत्र और गली की बुनियादी समस्याओं से जुड़ी फोटो–वीडियो शेयर कर रहे हैं। इनमें बिजली, नाली, पानी, सीवरेज और साफ–सफाई की परेशानी सबसे ज्यादा है। अधिकारी और जन प्रतिनिधी भी अपने स्तर पर इन समस्याओं के जल्द समाधान में सहयोग कर रहे हैं। विभाग की ओर से प्रभावी मॉनिटरिंग न होने से कुछ इलाकों में समस्याओं के हल लंबित हैं। शहर में सीवरेज लाइन, गंदे पानी की निकासी की समस्या, पेयजल और सड़कों की परेशानी लगातार बनी हुई हैं। एक नजर डालते हैं अधिकारियों के करवाए समाधानों और यूजर की ओर से भेजी उन समस्याओं पर जो दैनिक जीवन को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। बिजली का टेढ़ा पोल ठीक नहीं कर रहे जोधपुर से दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर नागौरी गेट रोड, अजय चौक से ललित सांखला ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा अजय चौक पर बालाजी सॉफ्टवेयर सर्विसेज के सामने बिजली का खम्भा टेढ़ा हो गया है। इसकी शिकायत कई बार कर चुके लेकिन विभाग इसे ठीक नहीं कर रहा है। न कचरा उठता, न नाले की सफाई ‘भास्कर समाधान’ पर कमला नेहरु नगर से हीना चौहान ने अपने एरिया में बने नाले की सफाई समय पर न होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि नियमित सफाई न होने के कारण नाले और इसके आसपास गंदगी फैली रहती है। बेसहारा पशुओं का झुंड खड़ा रहता है। बार बार कहने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। पाइपलाइन डाली, मलबा मिट्टी छोड़ी भंवरलाल ने जोधपुर के डिगाड़ी रोड से ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि डिगाड़ी रोड से 10 दुकान मार्केट की तरफ जाने वाली रोड को पीएचईडी ने पाइपलाइन डालने के लिए खोदा था। काम पूरा होने के बाद मिट्टी मलबा सड़क पर ही डालकर चले गए। रोड भी ठीक नहीं करवाई। 15 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नहीं की ठीक नंदन वन नगर से गोविन्द पांडे ने स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनकी कॉलोनी में बीते 15 दिन से स्ट्रीट लाइट खराब है। शाम होते ही पूरे एरिया में अंधेरा छा जाता है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन इस समस्या को 15 दिन बाद भी विभाग के कर्मचारियों ने ठीक नहीं किया है। अब एक नजर उन समाधानों पर जो ‘भास्कर समाधान’ की पहल पर हुए… खराब रोड लाइट हुई ठीक जोधपुर की ब्राह्मणों की गली, बधला चौक से धर्मेंद्र टाक ने ‘भास्कर समाधान’ पर बरसात के बाद गली की रोड लाइट खराब होने की पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि इससे गली में रात भर अंधेरा रहता है। इस पर एक्शन लेते हुए बिजली विभाग ने रोड लाइट ठीक कर समस्या का समाधान कर दिया है। एक महीने पुरानी समस्या का समाधान जोधपुर की एक पॉश कॉलोनी आशापूर्णा से यूजर ने ‘भास्कर समाधान’ पर बार–बार पावर कट होने और विभाग के कर्मचारियों के रेस्पॉन्स न करने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने कहा कि गर्मी में लाइट काटने का कोई ठोस कारण नहीं होने के बावजूद विभाग महीने भर से पावर कट हो रहा है। इस समस्या का समाधान करवा दिया है। धीरज राय बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर की आशापूर्णा एनआरआई एरिया से अन्ना ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया था कि उनकी सोसायटी में बीते एक महीने से लाइट की बहुत समस्या है। खराब मौसम के बिना भी अक्सर रात को लाइट काट ली जाती है। कम्प्लेन के बावजूद विभाग ध्यान नहीं देता। डिस्कॉम कॉल सेंटर के टीम लीडर धीरज राय ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 3.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 4.अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 5.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 6.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर
Source link

