भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा ने पुलिस लाइन के कांस्टेबल हरिओम को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप किया है। आरोपी कांस्टेबल हरिओम की उद्योग नगर थाने में ड्यूटी (चेतक ड्राइवर) लगी है। कांस्टेबल, थाने पेश शिकायत में समझौता करवाने, कार्रवाई रोकने,मामले को रफा-दफा करने की एवज में परिवादी से 15000 रिश्वत की डिमांड कर रहा था। 5 हजार पहले ले चुका था। एसीबी की टीम ने गुरुवार रात साढ़े 10 बजे उद्योग नगर थाने में ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी की कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी एसीबी विजय स्वर्णकार ने बताया-परिवादी ने एसीबी भी चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उनके कॉलोनी में नाबालिग बेटे का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। बेटे के खिलाफ किसी ने थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में कार्रवाई रोकने,समझौता करवाने,मामले को रफा-दफा करने की एवज में आरोपी कांस्टेबल हरिओम रिश्वत की डिमांड कर रहा था। 5 हजार रूपए पहले ले चुका था। बाकी की रकम के लिए दबाव बना रहा था। शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।सत्यापन के दौरान आरोपी हरिओम, परिवादी से 8000 रिश्वत लेने पर राजी हुआ।जिसके बाद गुरुवार रात को एसीबी ने ट्रेप की कार्रवाई की। आरोपी कांस्टेबल हरिओम ने थाने के बाहर परिवादी से 7000 की रिश्वत ली। इधर इशारा मिलते ही एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
Source link

