Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानदिल्ली कैंट स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ा: बीकानेर-मदुरै...

दिल्ली कैंट स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ा: बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन रीशेड्यूल रहेगी, 4 दिन बदलेगा टाइम – Jodhpur News




यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव समय बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन पहले के 2 मिनट के बजाय 5 मिनट तक रुकेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- ट्रेन संख्या 12249 शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस 19 जून से संशोधित समय के अनुसार दिल्ली कैंट स्टेशन पर शाम 5:54 बजे पहुंचेगी और 5:59 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12250 जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस 18 जून से दिल्ली कैंट स्टेशन पर सुबह 8:36 बजे पहुंचेगी तथा 8:41 बजे रवाना होगी। रेलवे के अनुसार- ठहराव अवधि बढ़ने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा,जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा रीशेड्यूल रहेगी रेलवे द्वारा बीकानेर-मेड़ता रोड रेलखंड पर नागौर-बदवासी-अलाई स्टेशनों के बीच सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार- गाड़ी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन 21 और 28 जून, 5 जुलाई और 12 जुलाई को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments