Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्रुखाबाद में एक घंटे हुई झमाझम बारिश: दो दिन की भीषण...

फर्रुखाबाद में एक घंटे हुई झमाझम बारिश: दो दिन की भीषण गर्मी के बाद मिली राहत, तापमान गिरा – Farrukhabad News




फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट बदली। सुबह 4 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक झमाझम होती रही। इससे दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय 32 सेल्सियस पर तापमान जा पहुंचा। पिछले दो दिनों से जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप था। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे दिन और रात दोनों समय लोग परेशान थे। शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में बादल छा गए, जिसके बाद बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश रुकने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन सुबह 7 बजे तक हर 15 मिनट पर बिजली आती-जाती रही। किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में कटी पड़ी मक्का की फसल को नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, जो फसल अभी काटी नहीं गई है, उसे इस बारिश से फायदा मिलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments