Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशश्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास करंट से गाय की मौत: मथुरा में...

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास करंट से गाय की मौत: मथुरा में बिजली विभाग-नगर निगम की लापरवाही, गोरक्षक बोले- कार्रवाई हो – Mathura News




मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप गुरुवार को करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में गोरक्षक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में हुई बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान खुले विद्युत तार पानी के संपर्क में आ गए। वहां से गुजर रही एक गाय करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जुटे स्थानीय लोग गाय की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गोरक्षक मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि खुले और जर्जर तार लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहे हैं। गोरक्षकों ने विभागों पर लगाया लापरवाही का आरोप गोरक्षकों का आरोप है कि बिजली विभाग की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि खुले तारों की समय रहते मरम्मत और रखरखाव किया गया होता तो गाय की जान बच सकती थी। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने गोरक्षकों और स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही संबंधित विभागों को घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। खुले तारों की जांच कराने की मांग गोरक्षकों ने शहर में खुले और जर्जर विद्युत तारों का सर्वे कर उन्हें तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा हो सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments