Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: देवरिया में खेत बंटवारे के...

जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: देवरिया में खेत बंटवारे के विवाद में धारदार हथियार से किया था हमला – Deoria News




देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में खेत बंटवारे को लेकर हुए हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। मईल गांव निवासी कृष्ण बुझारत चौधरी और राकेश चौधरी के बीच कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 14 जून को थाना परिसर में समाधान दिवस के दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। समझौते के बाद पीड़ित पक्ष अपनी भूमि की जुताई करने पहुंचा था। आरोप है कि जुताई के बाद चेतन चौधरी अपने पिता कृष्ण बुझारत चौधरी और माता के साथ मईल चौराहे के पास एक दुकान पर बैठे थे। तभी राकेश चौधरी, विजय बहादुर चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अभिषेक पांडेय सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और डंडों से कृष्ण बुझारत चौधरी को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए चेतन चौधरी और उनकी माता को भी चोटें आईं। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मईल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश चौधरी पुत्र बागेश्वरी चौधरी, निवासी मईल को गिरफ्तार किया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। पीड़ित पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments