Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबिजनौर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: नेहरू...

बिजनौर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: नेहरू स्टेडियम में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया योगाभ्यास – Bijnor News




बिजनौर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योगमय नजर आया। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। जिले भर के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी योग शिविरों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में लोगों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति का समग्र विकास होता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज योग पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का ऐसा मंत्र है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। बढ़ती उम्र में भी योग व्यक्ति को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सदर विधायक सूची चौधरी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। उन्होंने बताया कि गंगा बैराज स्थित शीश महल परिसर में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जनपद के नोडल अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने की। इसके अलावा जनपद के सभी गांवों, नगर क्षेत्रों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments