International Yoga Day Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 21 जून 2026 को कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर वे देशवासियों को योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हिमालय से लेकर हिन्द महासागर तक योग की ऊर्जा फैली है. केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है, जो स्वस्थ और सक्रिय वृद्धावस्था, शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और बेहतर जीवन गुणवत्ता में योग की भूमिका को बताती है. पीएम मोदी का कार्यक्रम रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित किया गया. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 35 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में योग साधक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए. प्रधानमंत्री इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष दुनिया भर में करीब 2,500 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें 210 से अधिक भारतीय मिशन और पोस्ट भी भागीदारी कर रहे हैं. इससे यह साफ होता है कि योग अब केवल भारत तक सीमित परंपरा नहीं रह गया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य, सामंजस्य और सामूहिक कल्याण का प्रतीक बन चुका है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इसके बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष देश और विदेश के अलग-अलग शहरों से योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करते रहे हैं. उन्होंने नई दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूर, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत कई स्थानों से योग दिवस के मुख्य आयोजनों में भाग लिया है.
इस बार कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम को लेकर भी खास उत्साह देखा जा रहा है. रेड रोड पर सुरक्षा, यातायात और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी में होने वाला यह आयोजन राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है. एक ओर जहां प्रधानमंत्री योग को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को आगे बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर यह कार्यक्रम भारत की सॉफ्ट पावर और पारंपरिक ज्ञान प्रणाली की वैश्विक स्वीकार्यता को भी रेखांकित किया. योग दिवस के बहाने केंद्र सरकार एक बार फिर यह संदेश दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित, स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम है.
International Yoga Day LIVE: डेलावेयर के गवर्नर मैथ्यू ने योग की भारतीय विरासत को दी मान्यता
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की कड़ी में अब अमेरिका का डेलावेयर राज्य भी शामिल हो गया है. राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून 2026 को आधिकारिक रूप से अपने प्रांत में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने का घोषणापत्र जारी किया है. इस कदम के जरिए उन्होंने भारत की इस प्राचीन पद्धति को स्थानीय स्तर पर विशेष सम्मान दिया है. गवर्नर कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक घोषणापत्र में गवर्नर मेयर ने योग की सराहना करते हुए इसे भारत की 5,000 वर्ष पुरानी प्राचीन विधा बताया है, जो मानव के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए मन, शरीर और आत्मा को एक सूत्र में पिरोती है. घोषणा में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के फायदों पर जोर दिया गया. इसमें कहा गया, ‘योग का अभ्यास शारीरिक ताकत, लचीलापन, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाती है, जो तनाव को मैनेज करने और सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कीमती साधन देता है.’
International Yoga Day LIVE: योग नगरी मुंगेर में उत्सव सा माहौल, हर तरफ योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग नगरी मुंगेर में सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया, वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कर्मियों ने योग कर फिट रहने का संकल्प लिया. वहीं, बिहार स्कूल ऑफ योगा में आयोजित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना. गंगा किनारे स्थित पादुका दर्शन परिसर में योग गुरुओं के नेतृत्व में सैकड़ों साधकों और स्थानीय लोगों ने एक साथ योग किया. शांत वातावरण और गूंजते मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने प्राणायाम और विभिन्न योगासन कर विश्व शांति और स्वास्थ्य की कामना की. योग गुरु के अनुसार योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है. नियमित योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. योग नगरी मुंगेर से निकला योग का संदेश आज एक बार फिर दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का रास्ता दिखाता नजर आया.
International Yoga Day LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलांग में किया योग्याभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेघालय की राजधानी शिलांग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रभावी माध्यम है और इसे जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है. राजनाथ सिंह ने कहा कि योग की विभिन्न क्रियाएं आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. उन्होंने कहा कि योग ने भारत की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है. रक्षा मंत्री ने लोगों से नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में आगे बढ़ने की अपील भी की.
International Yoga Day LIVE: कोलकाता में रेड रोड पर पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भी उनके साथ योग किया. इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योग की भूमिका को रेखांकित करना है. प्रधानमंत्री मोदी ने योग को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित दिनचर्या और समग्र कल्याण का प्रभावी माध्यम बताया। देशभर में भी योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
West Bengal | Prime Minister Narendra Modi performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Kolkata.
The theme for this year’s Yoga Day is ‘Yoga For Healthy Ageing’
(Source: DD News) pic.twitter.com/6Ew3Lenu2k
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day LIVE: योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है – अमित शाह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है. यह व्यायाम के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग भी है. मोदी जी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जा रहा है. आइए, संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों.’
समस्त देशवासियों को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएँ।
योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है। यह व्यायाम के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग भी है। मोदी जी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में एक जीवनशैली के रूप… pic.twitter.com/vaLyduxfOK
— Amit Shah (@AmitShah) June 21, 2026
International Yoga Day LIVE: योग हमें संतुलित ढंग से जीने की कला सिखाता है – पीएम मोदी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को जीवन में संतुलन स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि संतुलित आहार-विहार, संतुलित क्रिया-कर्म, संतुलित नींद और जागरण से योग दुखों का नाश करने वाला बन जाता है. उन्होंने कहा कि यही संतुलन योग का आधार है और यही जीवन का भी मूल है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक समय में अधिकांश लोग जीवन के असंतुलन से जूझ रहे हैं और इससे बाहर निकलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि योग हमें संतुलित ढंग से जीने की कला सिखाता है तथा शरीर को सही ढंग से चलाना सिखाकर स्वास्थ्य को हमारा स्वभाव बना देता है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, “It is very special to be in Bengal today on the occasion of Yoga Day. The sacred land of Bengal, where saints like Ramakrishna Paramahamsa descended, Swami Vivekananda introduced yoga to the entire world from… pic.twitter.com/Ve5xZwae0X
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day LIVE: स्वामी विवेकानंद ने विश्व को योग और भारतीय दर्शन का संदेश दिया – पीएम मोदी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व करते हुए देश और दुनिया को शुभकामनाएं दीं. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल भारत का नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समुदाय के स्वास्थ्य, संतुलन और एकता का पर्व बन चुका है. मोदी ने इस अवसर पर कोलकाता वासियों की स्वच्छता और आयोजन की तैयारियों के लिए विशेष सराहना की. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए जिस तरह लगातार श्रम किया गया, वह नागरिक कर्तव्य का उत्कृष्ट उदाहरण है और पूरे देश के लिए प्रेरणा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर बंगाल की धरती पर उपस्थित होना उनके लिए विशेष महत्व रखता है. उन्होंने बंगाल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यही वह भूमि है, जहां से स्वामी विवेकानंद ने विश्व को योग और भारतीय दर्शन का संदेश दिया. उन्होंने महर्षि अरविंद, लाहिड़ी महाशय और गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर को याद करते हुए कहा कि बंगाल की इस पवित्र धरती ने योग, अध्यात्म और मानवता को नई दिशा दी है. मोदी ने योग को शरीर, मन और समाज को जोड़ने वाली शक्ति बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
International Yoga Day LIVE: हिमालय से लेकर हिन्द महासागर तक योग की ऊर्जा से भरपूर – पीएम मोदी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश योग की ऊर्जा से सराबोर दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा, ‘भारत में हिमालय से हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा नजर आता है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि योग आज भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है. उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, संतुलित तथा जागरूक समाज के निर्माण में इसकी भूमिका को समझने का आह्वान किया.
#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, “…In India, from the Himalayas to the Indian Ocean, from the Northeast and Bengal in the east to Saurashtra in the west, the entire country seems to be filled with the energy of yoga”
(Source: DD News) pic.twitter.com/MyUKOzu613
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day LIVE: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: दिल्ली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार सुबह नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया. इस अवसर पर भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और योग किया. योग दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं. इस वर्ष का आयोजन योग के जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के संदेश के साथ किया जा रहा है. नेहरू पार्क का कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा रहा, जहां लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया.
#WATCH | Delhi: EAM Dr S Jaishankar performs Yoga at Nehru Park on the 12th annual International Day of Yoga.
Ambassador of Norway to India, May-Elin Stener, also participates in the event. pic.twitter.com/krb7nJ9ec6
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day LIVE: पीएम मोदी का कोलकाता में योगाभ्यास, जुटे हजारों लोग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी मौजूद रहे. इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने योग को भारत की प्राचीन परंपरा और विश्व कल्याण का माध्यम बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया. रेड रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.
International Yoga Day LIVE: हजारों फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 47वीं बटालियन के जवानों ने अनोखे अंदाज में योगाभ्यास किया. जवानों ने विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग सो झील के किनारे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया और विभिन्न योगासन किए. कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी जवानों ने योग के जरिए फिटनेस, मानसिक संतुलन और अनुशासन का संदेश दिया. जवानों का यह योगाभ्यास ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की भावना को भी दर्शाता है. कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.
#WATCH | Leh, Ladakh | 47th Battalion of the Indo-Tibetan Border Police celebrate the 12th annual Internation Day of Yoga by practicing on the banks of Pangong Tso.
(Source: ITBP) pic.twitter.com/Dvft56YqeG
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day LIVE: योग करने पहुंचे आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विजयवाड़ा के लब्बीपेट स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. यह आयोजन योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम लोगों ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री नायडू ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए लोगों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक संतुलन का संदेश दिया गया.
#WATCH | Vijayawada | Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu arrives at the 12th annual International Day of Yoga celebrations at an event led by Yog Guru Baba Ramdev and organised at the Indira Gandhi Stadium in Labbipet. pic.twitter.com/qovGpLS5kF
— ANI (@ANI) June 21, 2026
International Yoga Day LIVE: संसद परिसर में योग करेंगे स्पीकर, मंत्री और सांसद
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: संसद परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. उनके साथ कई सांसद और संसद के अधिकारी भी योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे. योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, तेलुगु देशम पार्टी के सांसद जीएम बालयोगी समेत कई सांसदों के पहुंचने की जानकारी है. संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने की कोशिश की जाएगी.
International Yoga Day LIVE: पीएम मोदी कोलकाता के रेड रोड पर करेंगे योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में कोलकाता के रेड रोड पर योगाभ्यास करेंगे. पीएम देश को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम के तय शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह 6:30 बजे रेड रोड पहुंचेंगे. सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक वो देश को संबोधित करेंगे. इसके बाद सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक 45 मिनट का कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करेंगे.

