Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में मानसून की देरी से सोयाबीन बुवाई प्रभावित: 22 से...

शाजापुर में मानसून की देरी से सोयाबीन बुवाई प्रभावित: 22 से 25 जून के बीच सक्रिय होने की संभावना – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले में इस वर्ष मानसून की आमद लगभग 15 दिन देरी से होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में तीन लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सोयाबीन की खेती होती है, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने के कारण अब तक बुवाई शुरू नहीं हो सकी है। खेत तैयार, बारिश का इंतजार कर रहे किसान किसानों ने खेतों की जुताई, खाद और बीज की तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन मिट्टी में नमी पर्याप्त न होने के कारण बुवाई रुकी हुई है। किसानों को अब मानसून की सक्रिय बारिश का इंतजार है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. डी.के. तिवारी ने किसानों को सलाह दी है कि वे कम से कम चार इंच बारिश होने के बाद ही सोयाबीन की बुवाई करें। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर 25 से 30 जून का समय सोयाबीन बुवाई के लिए उपयुक्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मानसून में और देरी होती है तो दो से तीन इंच बारिश के बाद ही मिट्टी में पर्याप्त नमी सुनिश्चित कर बुवाई करनी चाहिए। जल्दबाजी में बुवाई से नुकसान का खतरा डॉ. तिवारी ने चेतावनी दी कि कम बारिश में बुवाई करने पर यदि 10 से 15 दिनों तक सूखा पड़ता है तो बीज अंकुरित नहीं हो पाएंगे। इससे फसल खराब होने की आशंका रहती है और किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जुलाई के बाद बुवाई में देरी होने पर सोयाबीन की पैदावार पर असर पड़ सकता है। देर से बोई गई फसल में पौधों की वृद्धि कम होती है और कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। 22 से 25 जून के बीच मानसून सक्रिय होने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य समय से पीछे चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने शाजापुर जिले में मानसून की सक्रिय आमद 22 से 25 जून के बीच होने की संभावना जताई है। इसके बाद जिले में व्यापक बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे खरीफ फसलों, विशेषकर सोयाबीन की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments