Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानआभानेरी उत्सव 26 एवं 27 सितम्बर को: सांस्कृति व धार्मिक कार्यक्रम...

आभानेरी उत्सव 26 एवं 27 सितम्बर को: सांस्कृति व धार्मिक कार्यक्रम होंगे, विदेशी पर्यटकों के लिए रहेंगे प्रमुख आकर्षण – Dausa News



दौसा जिले आभानेरी में 8-9वीं शताब्दी की ऐतिहासिक धरोहर चांद बावड़ी एवं हर्षद माता मंदिर के व्यापक प्रचार एवं वहां आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति से रुबरु कराने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 26 एवं 27 सितम्बर को आभानेरी उत्सव का आयोजन किया जा

.

इस उत्सव में पर्यटकों के लिए दिन में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ प्रस्तुतियां, ऊंट गाड़ी से ग्रामीण भ्रमण सहित विभिन्न गतिविधियां तथा शाम को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। साथ ही, बावड़ी के अन्दर एवं बाहर दोनों दिन फूलों की सजावट व रंगोली सजाई जाएगी। रात्रि में बावड़ी के बाग में पेड़-पौधों पर सजावटी लाइटिंग की जाएगी।

चांदबावड़ी में 26 एवं 27 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नुक्कड़ कलाकारों द्वारा प्रस्तुति होगी। जिसमें कच्ची घोड़ी नृत्य, पद दंगल, कठपुतली नृत्य, बहरूपिया, शहनाई वादन एवं ऊंट गाड़ी द्वारा विलेज सफारी शुरू होगी।

26 सितम्बर को शाम 7 से 9 बजे तक राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमें मांगनियार गायन, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य, चंग, ढप नृत्य, घूमर नृत्य, भपंग वादन, भवाई नृत्य, पद दंगल का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 27 सितम्बर को शाम 7 से 9 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें दिलबर हुसैन की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। पर्यटन विभाग की ओर से साल 2008 से लगातार आयोजित हो रहे इस उत्सव एवं क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के फलस्वरुप गत वर्षों में आभानेरी आने वाले पर्यटकों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments