Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में 10 साल की बच्ची का रेप: 60 साल का...

बेगूसराय में 10 साल की बच्ची का रेप: 60 साल का बुजुर्ग आम का लालच देकर बगीचे में ले गया, घर के बाहर खेल रही थी नाबालिग – Begusarai News




बेगूसराय में रविवार को 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की नाबालिग का रेप किया है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी राम बालक पंडित बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से 500 मीटर दूर बगीचे में ले गया था। आरोपी ने बच्ची से कहा था कि चलो हमलोग बगीचे में आम चुनेंगे। जहां नाबालिग को ले गया, वो जगह काफी सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर बुजुर्ग ने बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस बुजुर्ग को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र की है। रेप के बाद आरोपी भागा घर बगीचे में रेप के दौरान बच्ची काफी शोर मचा रही थी। उसकी आवाज सुनकर एक लड़का मौके पर पहुंचा। युवक को आता देख आरोपी डर गया। युवक ने तुरंत आरोपी के चंगुल से बच्ची को निकाला। युवक बच्ची को लेकर उसके घर गया। घर पहुंचने के बाद रोते हुए बच्ची ने मां को सारी कहानी बताई। इस बीच आरोपी बुजुर्ग मौके से भागकर अपने घर चला गया। आरोपी गांव का ही रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया बच्ची की मां तुरंत पुलिस के पास गई और उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तुरंत मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस गांव में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। तभी पता चला कि वो अपने घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों का मेडिकल टेस्क कराया एसपी मनीष ने बताया कि मंझौल थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक बुजुर्ग ने रेप किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments