Last Updated:
मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपनी मर्सिडीज की कम माइलेज को E20 पेट्रोल से जोड़ते हुए वीडियो बनाया था. वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने कहा कि उसकी BS6 पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जांच के बाद सौरभ जोशी ने माना कि समस्या पेट्रोल की नहीं, बल्कि इंजन की थी और उन्होंने माफी मांग ली.
मर्सिडीज ने कहा है कि उसकी BS6 पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह काम करने के लिए बनाई गई हैं
नई दिल्ली. यूट्यूबर सौरभ जोशी का E20 पेट्रोल को लेकर किया गया दावा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा. उन्होंने 12 जुलाई 2026 को अपने व्लॉग में अपनी Mercedes-Benz GLC SUV की माइलेज को लेकर चिंता जताई थी. सौरभ जोशी ने बताया था कि उनकी गाड़ी पहले 16-17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती थी, लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद माइलेज घटकर करीब 5 किलोमीटर प्रति लीटर रह गया. उन्होंने यह भी चिंता जताई थी कि कहीं इसका असर गाड़ी के इंजन पर न पड़े.
सौरभ जोशी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो को करोड़ों व्यूज मिले और इसके बाद सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या E20 पेट्रोल से गाड़ियों की माइलेज और इंजन पर असर पड़ सकता है. इसी बीच कंपनी ने भी इस मामले पर अपना बयान जारी किया.
E20 पेट्रोल के लिए तैयार हैं गाड़ियां
Mercedes-Benz India ने कहा कि उसकी सभी BS6 पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह काम करने के लिए बनाई गई हैं. कंपनी ने बताया कि भारत में अप्रैल 2023 से E20 पेट्रोल को मानक बनाया गया है और नई पेट्रोल गाड़ियों को इसी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.
We visited the Mercedes service center, and they found that there was an issue with the engine, which was causing the low mileage. I apologize for the misunderstanding regarding E20 petrol. My intention was never to spread incorrect information or hurt anyone’s sentiments. I have…

