Monday, July 13, 2026
Homeराज्यबिहारसीतामढ़ी में घर से 20 लाख के जेवर चोरी: पीड़ित बोले-अलमारी...

सीतामढ़ी में घर से 20 लाख के जेवर चोरी: पीड़ित बोले-अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर निकाले आभूषण, सो रहा था परिवार – Sitamarhi News




सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद क्षेत्र में देर रात एक घर में लाखों की चोरी हुई। चोर सो रहे परिवार के बीच घुसकर करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 10 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। यह घटना जनकपुर रोड स्थित वार्ड संख्या-25 के झझिहट रोड, महारानी स्थान के समीप अमरनाथ पंडित के घर में हुई। पीड़ित अमरनाथ पंडित ने बताया कि बीती रात उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। 3 मोबाइल और 10 हजार रुपये नकद ले गए रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच चोर घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उनकी पत्नी और बहन के सोने के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने घर में रखे तीन मोबाइल फोन और लगभग 10 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए। चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ और अलमारी के ताले टूटे हुए पाए। तत्काल पुपरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुपरी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पीड़ित अमरनाथ पंडित के आवेदन पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments