सीहोर जिले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने शुक्रवार को 12 गांवों का दौरा कर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दिया कि अब ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि अधिकारी खुद गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे। वर्मा ने 1
.
इन गांवों की जनसुनवाई चितावलिया हेमा, चितावलिया लाखा, चितावलिया जाट, पचपिपलिया, मुस्करा, मोगराराम, नरसिंहखेड़ा, सिराड़ी, कुण्डीखाल, लालियाखेड़ी, कोलूखेड़ी और रामगढ़ के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।
भूमि विवाद से लेकर बिजली-पानी तक रखी समस्याएं जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां, पेंशन, आवास योजनाएं, बिजली-पानी की सुविधा, सड़क निर्माण और शिक्षा जैसी कई समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।
अधिकारियों को दिए ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के निर्देश
जनता की सेवा ही सरकार का लक्ष्य मंत्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा है और हर नागरिक की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
समय-सीमा में होगा समाधान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं वर्मा ने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का निश्चित समय-सीमा में समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि अब अधिकारी और सेवाएं स्वयं जनता तक पहुंचेंगी, ताकि ग्रामीणों को समय पर उनका हक मिल सके।

