Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमोहर्रम पर्व को लेकर बड़वानी में निकला फ्लैग मार्च: एसपी के...

मोहर्रम पर्व को लेकर बड़वानी में निकला फ्लैग मार्च: एसपी के साथ 150 जवान शहर की गलियों में घूमे, सीसीटीवी से निगरानी – Barwani News




बड़वानी में मोहर्रम के त्योहार को शांति और सुरक्षा के साथ पूरा कराने के लिए मंगलवार शाम 7 बजे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की अगुवाई में निकले इस मार्च का मकसद आम जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाना और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को सख्त संदेश देना था। इस फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एजेके डीएसपी नीलेश्वरी डावर, बड़वानी तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ और रक्षित निरीक्षक बलजीत सिंह सहित करीब 150 पुलिस जवान शामिल हुए। जिले के बड़े अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा के इंतजामों को देखा और जायजा लिया। मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा मार्च यह फ्लैग मार्च बड़वानी के मुख्य बाजारों, ताजिए के पारंपरिक रास्तों और भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों को बारीकी से परखा और संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी प्रशासन ने लोगों को साफ चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। शहर की शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाली किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी पल-पल की नजर आने वाले त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताजिए के पूरे रास्ते को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। किसी भी अचानक पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments