Monday, July 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनीमच में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत: घर पर काम...

नीमच में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत: घर पर काम करते समय बिगड़ी तबीयत; साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका – Neemuch News




नीमच शहर के बघाना थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रिटायर्ड कॉलोनी निवासी पूजा मराठा रविवार रात अपने घर पर काम कर रही थीं, तभी वे अचानक अचेत हो गईं। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पूजा को बेसुध हालत में देखकर उनके पति निलेश मराठा तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सोमवार को महिला को मृत घोषित कर दिया। कम उम्र में हुई इस अचानक मौत से परिवार और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बघाना थाना पुलिस ने सोमवार को मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही और वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments