Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशादीशुदा व्यक्ति और नाबालिग के शव पेड़ पर लटके मिले: धार...

शादीशुदा व्यक्ति और नाबालिग के शव पेड़ पर लटके मिले: धार के डही में सरपंच के बताने पर पहुंची पुलिस; प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच – Dhar News




धार जिले के डही थाना क्षेत्र के ग्राम बलवानी दवानीपुरा में एक सुनसान पहाड़ी रास्ते पर बबूल के पेड़ से एक युवक और एक युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बलवानी के सरपंच अर्जुन सिंह रनदा ने तत्काल डही पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा, दोनों शवों को नीचे उतरवाया और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस जांच में युवक की पहचान ग्राम बलवानी निवासी 22 वर्षीय वीरेंद्र पिता सुखराम जामोद के रूप में हुई। वीरेंद्र शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। वहीं, युवती की पहचान ग्राम अराडा निवासी 16 वर्षीय लीला पिता रामलाल मानकर के रूप में हुई, जो अविवाहित थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डही अस्पताल भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। डही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments