Sunday, July 12, 2026
Homeविदेशअमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की: होर्मुज में...

अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की: होर्मुज में जहाज पर अटैक के जवाब में कार्रवाई; ईरान ने कुवैत, बहरीन को निशाना बनाया




अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। CENTCOM के मुताबिक यह हमला होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में किया गया। हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता है। एयरस्ट्राइक के कुछ ही देर बाद ईरान ने पलटवार का दावा किया। ईरानी सरकारी टीवी IRIB के मुताबिक, ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। ईरान का दावा है कि कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रडार साइट, जबकि बहरीन में अमेरिकी कम्युनिकेशन सिस्टम और रडार साइट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इन हमलों की अमेरिका, कुवैत या बहरीन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments