Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमानव तस्करी गिरोह के दो इनामी गिरफ्तार: सोनभद्र में नाबालिगों की...

मानव तस्करी गिरोह के दो इनामी गिरफ्तार: सोनभद्र में नाबालिगों की खरीद-फरोख्त और जबरन विवाह कराने का आरोप – Sonbhadra News




सोनभद्र पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं की खरीद-फरोख्त और जबरन विवाह कराने वाले संगठित मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) यूनिट और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छपका पावर हाउस के पीछे स्थित एक मकान पर छापा मारकर सुनील दास और रानू बेगम को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर घर से ले जाता था और फिर उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में मोटी रकम लेकर उनका जबरन विवाह कराता था। एक ही पीड़िता को कई बार बेचने का आरोप जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िताओं को उनकी इच्छा के विरुद्ध कई बार अलग-अलग व्यक्तियों को बेचा जाता था। प्रत्येक सौदे से मिलने वाली रकम गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। गिरोह में दलालों, वाहन चालकों और स्थानीय सहयोगियों का सक्रिय नेटवर्क भी शामिल था, जो पीड़िताओं को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने का काम करता था। मोबाइल फोन से जुटाए जा रहे नेटवर्क के सुराग पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नाबालिग बालिकाओं की खरीद-फरोख्त और जबरन विवाह कराने वाले नेटवर्क से जुड़े होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना से जुड़े मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब डिजिटल जांच के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों, आर्थिक लेन-देन और अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments