Last Updated:
Khatu Shyam Ji Railway Station: खाटूश्यामजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. मंदिर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर खाटूश्यामजी रेलवे स्टेशन के निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की मांग रखी. बैठक में स्टेशन की आवश्यकता, बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मंदिर कमेटी ने उम्मीद जताई कि रेलवे स्टेशन परियोजना की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे देशभर से आने वाले भक्तों की यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम बनेगी. यदि यह परियोजना गति पकड़ती है तो खाटूश्यामजी धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सीकर क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.
KhatuShyam Ji: विश्व प्रसिद्ध धर्मिक स्थल खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों करोड़ों भक्त देश-विदेश से आते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी अब सीधे केंद्र सरकार के साथ सक्रिय भूमिका निभा रही है. खाटूश्यामजी के पास नए रेलवे स्टेशन की घोषणा के बाद मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक भौतिक की. रेल मंत्री के इस फैसल का श्री श्याम मंदिर कमेटी ने आभार जताया.
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद रहे. बैठक में श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, सदस्य मोहन दास महाराज सहित अन्य पदाधिकारियों ने रेल मंत्री को बाबा श्याम का चित्र और श्याम दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान राजस्थान सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा और खंडेला विधायक सुभाष मील भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए. मंदिर कमेटी ने कहा कि बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए बेहतर रेल कनेक्टिविटी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है.
स्टेशन भवन का निर्माण कार्य लास्ट में होगा
रेल मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि प्रस्तावित रेलवे स्टेशन का निर्माण सीकर-रींगस रेलखंड पर पलसाना और बावड़ी ठीकरिया के बीच किया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्टेशन निर्माण से पहले परियोजना के सभी तकनीकी, इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग और ट्रैक से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे. इन प्रक्रियाओं के बाद स्टेशन भवन का निर्माण शुरू होगा, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को सीधे खाटूधाम के नजदीक रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.
श्याम मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित होगा स्टेशन
आपको बता दें कि, यह प्रस्तावित स्टेशन सुंदपुरा गांव के पास बनाया जाएगा, जो मंदिर से करीब 11 किलोमीटर दूर होगा. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रस्तावित नए स्टेशन भवन का डिजाइन भी श्री श्याम मंदिर कमेटी के सदस्यों के सामने रखा है. उन्होंने बताया कि यह रेलवे स्टेशन राजस्थान की पारंपरिक स्थापत्य शैली और बाबा श्याम मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित होगा. इसी डिजाइन मंदिर के समान होगा. ताकि यहां पहुंचते ही भक्तों को आध्यात्म का अहसास हो. इसके अलावा यहां आधुनिक टिकट बुकिंग हॉल, वेटिंग हॉल, टॉयलेट और अन्य यात्री सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.
स्टेशन बनाए जाने का फैसला सही
श्याम मंदिर कमेटी के सदस्य मोहन दास महाराज ने बताया कि खाटूश्याम जी के पास सुंदरपुरा गांव में रेलवे स्टेशन बनाए जाने का फैसला बिल्कुल सही है. लम्बे समय से श्याम भक्तों की मांग थी कि रींगस के अलावा खाटूश्याम जी या उसके आसपास एक और रेलवे स्टेशन होना चाहिए. इस फैसले से करोड़ो भक्तों को राहत मिलेगी और वे आसानी से बाबा श्याम के दर्शन करने आ सकेंगे.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

