Wednesday, July 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशएटीएम बदलकर ठगी का खुलासा: डेढ़ लाख उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार,...

एटीएम बदलकर ठगी का खुलासा: डेढ़ लाख उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान – Satna News




सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम बदलकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुई। मुख्त्यारगंज निवासी सलाउद्दीन सिद्दीकी ने 6 जून को एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया था। तकनीकी समस्या के कारण लेनदेन नहीं हो सका। इसी दौरान एक बदमाश ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। तीन दिनों के भीतर उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राज हामिद उर्फ राज पुत्र हामिद सौदागर (28 वर्ष, निवासी देवेन्द्र नगर, जिला पन्ना) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी राज हामिद पहले से ही नागौद में इसी तरह की दो अन्य वारदातों में अपने सहयोगियों के साथ गिरफ्तार होकर जेल में बंद था। सतना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे जेल से बाहर लाकर गिरफ्तार किया। रिमांड पर पूछताछ के बाद आरोपी को दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments