Tuesday, July 7, 2026
Homeबिज़नेसहर शेयर पर दिख रहा ₹171 मुनाफा, कल खुलने वाले इस IPO...

हर शेयर पर दिख रहा ₹171 मुनाफा, कल खुलने वाले इस IPO का बज रहा डंका


Last Updated:

Kusumgar IPO : कुसुमगर मुख्य रूप से इंजीनियर्ड फैब्रिक’और तकनीकी टेक्सटाइल सॉल्यूशंस तैयार करने का काम करती है. कंपनी का आईपीओ 7 जुलाई को खुलेगा. खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में कुसुमगर आईपीओ (Kusumgar IPO GMP) के शेयर करीब 41 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कुसुमगर आईपीओ का प्राइस बैंड 419 रुपये रखा गया है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. सिंथेटिक फैब्रिक निर्माता कंपनी कुसुमगर का आईपीओ बाजार में कदम रखने से पहले ही ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा है. यह इश्‍यू कल यानी 7 जुलाई को खुलेगा. इसके शेयरेां के लिए रिटेल निवेशक 10 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे. आज कुसुमगर आईपीओ के अनलिस्‍टेड शेयर ग्रे मार्केट में 40 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. यह इश्‍यू पूरी तरह है ऑफर फॉर सेल (OFS) है. कुसुमगर आईपीओ आज बड़े संस्थागत निवेशकों (Anchor Investors) के लिए खुल जाएगा. 15 जुलाई को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्‍ट होंगे.

कुसुमगर मुख्य रूप से इंजीनियर्ड फैब्रिक’और तकनीकी टेक्सटाइल सॉल्यूशंस तैयार करने का काम करती है. कंपनी पॉलीअमाइड, पॉलिएस्टर फिलामेंट और पॉलीयूरेथेन आधारित विशेष प्रकार के कपड़े बनाती है. इसके प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल भारतीय डिफेंस सेक्‍टर, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल सेगमेंट, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर में होता है.

कुसुमगर आईपीओ प्राइस बैंड

कुसुमगर आईपीओ का प्राइस बैंड 419 रुपये रखा गया है. कंपनी इस इश्‍यू के जरिए 650 करोड़ रुपये बाजार से उठाना चाहती है. यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसमें कोई कोई भी नया शेयर (Fresh Issue) जारी नहीं किया जाएगी. ओएफएस के जरिए कंपनी के मुख्य प्रमोटर सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर, उनकी पत्नी सपना सिद्धार्थ कुसुमगर और सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर HUF बाजार में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. आईपीओ के जरिए आने वाली पूरी रकम सीधे उन प्रमोटर्स की जेब में जाएगी, जो अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

कुसुमगर आईपीओ जीएमपी

कुसुमगर आईपीओ के अनलिस्‍टेड शेयरों को ग्रे मार्केट में अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है. ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट आईपीओवाच.इन के अनुसार, आज मंगलवार, 7 जुलाई को कुसुमगर आईपीओ के शेयर 171 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. शुक्रवार को आईपीओ की जीएमपी 141 रुपये थी. अपर प्राइस बैंड 419 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयर 590 रुपये पर लिस्‍ट हो सकते हैं. इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 41 फीसदी लिस्टिंग गेन मिल सकता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments