Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहारबोचहा में एनएच-27 पर पलटी ऑटो: 6.54 लाख रुपये बरामद, पुलिस...

बोचहा में एनएच-27 पर पलटी ऑटो: 6.54 लाख रुपये बरामद, पुलिस ने जब्त किया – bochaha News




मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर रविवार शाम एक मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन की जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो से 6 लाख 54 हजार 410 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर भोरहा निवासी इंद्रजीत कुमार (पिता बिन्देश्वर राम) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे मुजफ्फरपुर के आईटी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बोचहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो की जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से एक झोला मिला, जिसमें 6,54,410 रुपये नकद रखे हुए थे। पुलिस ने यह राशि जब्त कर ली है और इसकी सूचना घायल चालक के परिजनों तथा वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गई है। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था। उन्होंने पुष्टि की कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वाहन से बरामद भारी नकदी के संबंध में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments