Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में चाइनीज मांझे से कटा स्टूडेंट का गला: एग्जाम देकर...

जयपुर में चाइनीज मांझे से कटा स्टूडेंट का गला: एग्जाम देकर लौट रहा था घर, अंगुठा सहित तीन उंगलियां कटी – Jaipur News




जयपुर में चाइनीज मांझे से एक स्टूडेंट का गला कटने का मामला सामने आया है। एग्जाम देकर स्टूडेंट बाइक से घर लौट रहा था। मांझे को हटाने के चलते उसकी अंगुठा सहित तीन उंगलियां कट गई। पुलिस की ओर से जख्मी स्टूडेंट का प्राथमिक उपचार करवाया गया है। पुलिस ने बताया- अलवर जिले के गंजखेड़ली निवासी अजय शर्मा वैशाली नगर के गांधी पथ क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। शाम करीब 6:30 बजे हाईकोर्ट सर्किल से लौटते समय रामनगर मेट्रो स्टेशन और सोडाला थाना क्षेत्र के बीच एलिवेटेड रोड पर अचानक हवा में लटका चीनी मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। तेज धार वाले मांझे ने अजय का गला गहराई तक चीर दिया। घबराकर अजय ने बाएं हाथ से मांझा हटाने की कोशिश की, जिससे अंगुठा और दो उंगलियां भी कट गईं। हादसे के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह रोड पर गिर गया। राहगीरों ने कपड़ों से खून रोककर पुलिस को सूचना देने के साथ हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स के मुताबिक घाव सांस की नली के बेहद करीब था। प्राथमिक उपचार के बाद अजय को छुट्‌टी दे दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments