Last Updated:
शेयर बाजार में आज 12 मई को लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है. सुबह 10 बजे सेंसेक्स 706.09 अंक यानी 0.93% गिरकर 75,309.19 पर कारोबार करते हुए नजर आया. वहीं, निफ्टी 188.35 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,627.50 के लेवल पर पहुंच गया है.
मंगलवार को भी भारतीय बाजार में गिरावट देखी जा रही है.
शेयर बाजार में आज 12 मई को लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है. सुबह 10 बजे सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 75,309 पर कारोबार करते हुए नजर आया. निफ्टी 188 अंक टूटकर 23,627.50 के स्तर पर पहुंच गया है. 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने, सोने की खरीदारी और विदेशी यात्रा को लेकर दिए गए बयान के बाद शेयर बाजार में दबाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और कमजोर खपत की चिंता के बीच दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों की करीब ₹6 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई है.
आज सबसे अधिक दबाव आईटी शेयरों पर देखा जा रहा है. निफ्टी आईटी इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है. इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक में 3 फीसदी से अधिक दबाव देखा जा रहा है. निफ्टी रिएल्टी, फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर में भी बिकवाली का मूड नजर आया है.
(खबर अपडेट हो रही है.)
About the Author

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें

