Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारकजरैली में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या: खाना खाकर बंधा पर गए...

कजरैली में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या: खाना खाकर बंधा पर गए थे, सिर-गर्दन पर चोट के निशान – Bhagalpur News



भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के कंचन ग्राम में शनिवार को 75 वर्षीय बिटानी सिंह की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनके सिर और गर्दन पर कई वार किए।

.

मृतक की पहचान

मृतक बिटानी सिंह स्वर्गीय बीरन सिंह के पुत्र थे और कंचन ग्राम के निवासी थे। उनके पुत्रों, सुभाष प्रसाद सिंह (50) और बबलू प्रसाद सिंह (45) ने बताया कि उनके पिता प्रतिदिन अंधरी नदी के बांध पर लगे बांस के पेड़ों को देखने जाते थे।

ग्रामीणों ने मौत की सूचना दी

खाना खाने के बाद बिटानी सिंह बांध की ओर गए। परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में लगे थे। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उनके बेटों को पिता की मृत्यु की सूचना दी।

सूचना मिलते ही सुभाष प्रसाद सिंह तुरंत अंधरी नदी के बांध पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता को मृत अवस्था में पाया। उन्होंने बड़े भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद कजरैली थाना को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

कजरैली थाना प्रभारी दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू की और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नवनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जल्द ही जांच कर अपराधियों को पकड़ा जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments