Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्रनिकाय चुनाव,अंबरनाथ में भाजपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया: भाजपा पार्षद...

निकाय चुनाव,अंबरनाथ में भाजपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया: भाजपा पार्षद अध्यक्ष बनीं; अकोट में औवेसी की पार्टी से हाथ मिलाया, फड़णवीस बोले- एक्शन लेंगे


  • Hindi News
  • National
  • BJP Congress AIMIM Alliance Politics; Devendra Fadnavis | Maharashtra Election 2026

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के दो नगर परिषद चुनाव के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन किया है। अंबरनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर नगर परिषद का अध्यक्षता बनाया है। जबकि अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में पार्टी ने AIMIM के साथ गठबंधन किया।

हालांकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इन गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। फडणवीस ने कहा कि इस तरह के गठबंधनों को पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व ने मंजूरी नहीं दी है और यह संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है।

अंबरनाथ में बीजेपी-कांग्रेस साथ में आई

अंबरनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ बनाई। 32 सीटों के बहुमत के साथ नगर परिषद में बहुमत हासिल किया, जबकि शिवसेना 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही। अंबरनाथ नगर परिषद में 20 दिसंबर को 60 सदस्यीय चुनाव हुआ था। तीनों पार्टियों ने कहा कि यह कदम नगर को सुरक्षित और स्थिर प्रशासन देने के लिए है।

पार्टी सीट
बीजेपी 14
कांग्रेस 12
एनसीपी 4
शिवसेना 27
इंडिपेंडेंट 2
कुल 60

भाजपा पार्षद अभिजीत करंजुले पाटील ने कहा कि यह गठबंधन अंबरनाथ को भ्रष्टाचार और डर से मुक्त करने के लिए बनाया गया। वहीं, शिवसेना के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने इसे साझेदारी धर्म का विश्वासघात” करार दिया और कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नारा ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ स्थानीय स्तर पर धरातल पर नहीं दिखा।

अकोटनगर में बीजेपी का AIMIM के साथ गठबंधन

अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में बीजेपी ने AIMIM के साथ ‘अकोट विकास मंच’ बनाया। 35 सदस्यीय परिषद में बीजेपी ने 11 सीटें जीतीं, AIMIM ने 5 सीटें, और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से गठबंधन की स्ट्रेंथ 25 तक पहुंच गई। बीजेपी की माया धुले को महापौर चुना गया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इन गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

मैं स्पष्ट कर देता हूं कि कांग्रेस या AIMIM के साथ कोई गठबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर किसी स्थानीय नेता ने ऐसा फैसला स्वयं लिया है, तो यह अनुशासन के खिलाफ है। कार्रवाई की जाएगी। ऐसे गठबंधन को रद्द करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

QuoteImage

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन करने पर बीजेपी पर टिप्पणी की।

ये खबर भी पढ़िए…

महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल की हत्या:मस्जिद में नमाज के बाद गले और सीने में चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत; एक आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल पर मंगलवार को अकोला जिले की मोहला मस्जिद में चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पटेल बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments