Friday, June 26, 2026
Homeराज्यबिहारसमस्तीपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या: भोजपुरी गाना बजाने से मना...

समस्तीपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या: भोजपुरी गाना बजाने से मना किया था, परिजन का आरोप- पिटाई के बाद गला घोंटकर मार डाला – Samastipur News




समस्तीपुर में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। ब्रह्म काली पूजन के दौरान भोजपुरी गाना बजाने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान गोपाल पंडित के पुत्र विजय कुमार(22) के तौर पर हुई है। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल भेजा। मर्डर के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव का माहौल है। घटना हलई थाना क्षेत्र के वार्ड 9 की है। ‘भोजपुरी गाना बजाने से मना किया था’ मृतक के चचेरे भाई उमेश पंडित ने बताया कि विजय राजस्थान में काम करता था। 3 साल बाद करीब एक महीना पहले गांव आया था। गुरुवार रात गांव के ही सागर राय के पुत्र सन्नी कुमार की शादी थी। जिस कारण देर शाम सन्नी डीजे साउंड के साथ पूजा के लिए काली मंदिर के पास पहुंचा थ। डीजे पर भोजपुरी गाना बजाकर सभी लोग डांस कर रहे थे। पास में ही विजय का घर है, उसने डांस कर रहे लोगों से कहा कि भोजपुरी के बदले धार्मिक गीत बजाओ। इसी बात पर विवाद हो गया। सागर राय के साथ ही सन्नी, पवन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विजय की पिटाई शुरू कर दी। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि संदिग्ध हालत में युवक की मौत हुई है। परिवार वालों ने गला घोंटने का भी आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित परिवार की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments