Tuesday, May 12, 2026
Homeदेशसीक्रेट रेसिपी का कमाल! बगारा बैंगन खाते ही भूल जाएंगे बाकी सब्जियों...

सीक्रेट रेसिपी का कमाल! बगारा बैंगन खाते ही भूल जाएंगे बाकी सब्जियों का टेस्ट


होमफोटोलाइफ़फूड

सीक्रेट रेसिपी का कमाल! बगारा बैंगन खाते ही भूल जाएंगे बाकी सब्जियों का टेस्ट

Last Updated:

Hyderabadi Bagara Baingan: हैदराबादी खानपान अपने तीखे मसालों, शाही अंदाज और खास स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इन्हीं खास व्यंजनों में शामिल है शाही बगारा बैंगन, जो अपने लाजवाब स्वाद और रिच ग्रेवी के कारण लोगों की पहली पसंद बन चुका है. छोटे बैंगनों को मूंगफली, तिल, नारियल और मसालों से तैयार की गई खास ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद शानदार बन जाता है. यह डिश खासतौर पर बिरयानी के साथ परोसी जाती है और हैदराबादी दावतों की शान मानी जाती है. तीखेपन और नवाबी फ्लेवर का ऐसा मेल कम ही देखने को मिलता है.

हैदराबाद: तेलंगाना की पाक कला अपनी तीखी, चटपटी और खट्टी ग्रेवी के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसी निज़ामी विरासत का एक अनमोल रत्न है बगारा बैंगन. यह न केवल हैदराबाद की शान है.बल्कि हर उस खाने के शौकीन की पहली पसंद है जो मसालों के सही संतुलन की तलाश में रहता है. अगर आप अपने मेहमानों को कुछ शाही परोसना चाहते हैं तो यह डिश आपके दस्तरख्वान की रौनक बढ़ा देगी.

इस शाही डिश को तैयार करने के लिए आपको चाहिए: सब्जी 250 ग्राम छोटे और ताजे बैंगन, 3 बड़े चम्मच मूंगफली, 2 बड़े चम्मच सफेद तिल, और 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, राई, जीरा, मेथी दाना, कलौंजी, करी पत्ता, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और इमली का गाढ़ा पल्प.

बगारा बैंगन मूल रूप से हैदराबाद के निज़ामों के शाही खानपान का हिस्सा रहा है। यह अपनी गाढ़ी ग्रेवी और सुगंधित मसालों के लिए जाना जाता है। इसे अक्सर बगारा चावल यानी जीरा राइस जैसा लेकिन अधिक मसालों वाला के साथ परोसा जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें मूंगफली की सोंधी मिठास, इमली का तीखा खट्टापन और मसालों की गर्माहट का एक अद्भुत मेल होता है।

बगारा बैंगन मूल रूप से हैदराबाद के निज़ामों के शाही खानपान का हिस्सा रहा है. यह अपनी गाढ़ी ग्रेवी और सुगंधित मसालों के लिए जाना जाता है. इसे अक्सर बगारा चावल यानी जीरा राइस जैसा लेकिन अधिक मसालों वाला के साथ परोसा जाता है. इसकी खासियत यह है कि इसमें मूंगफली की सोंधी मिठास, इमली का तीखा खट्टापन और मसालों की गर्माहट का एक अद्भुत मेल होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यदि आप कैलोरी को लेकर सजग हैं तो बैंगनों को तलने के बजाय एयर-फ्राई या तवे पर हल्का रोस्ट भी कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस डिश का स्वाद अगले दिन और भी निखर कर आता है, क्योंकि समय के साथ बैंगन मसालों को गहराई से सोख लेते हैं। इसे हरे धनिये से सजाकर बगारा राइस या बिरयानी के साथ गरमा-गरम परोसें।

यदि आप कैलोरी को लेकर सजग हैं तो बैंगनों को तलने के बजाय एयर-फ्राई या तवे पर हल्का रोस्ट भी कर सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस डिश का स्वाद अगले दिन और भी निखर कर आता है, क्योंकि समय के साथ बैंगन मसालों को गहराई से सोख लेते हैं. इसे हरे धनिये से सजाकर बगारा राइस या बिरयानी के साथ गरमा-गरम परोसें.

स्वाद की शुरुआत मसालों को भूनने से होती है। सबसे पहले मूंगफली, तिल और नारियल को धीमी आंच पर अलग-अलग सुनहरा होने तक भूनें। ठंडा होने पर इन्हें थोड़े से पानी के साथ मिलाकर एक महीन और चिकना पेस्ट बना लें। यही वह पेस्ट है जो ग्रेवी को वह मशहूर नवाबी बनावट और स्वाद देता है।

स्वाद की शुरुआत मसालों को भूनने से होती है. सबसे पहले मूंगफली, तिल और नारियल को धीमी आंच पर अलग-अलग सुनहरा होने तक भूनें. ठंडा होने पर इन्हें थोड़े से पानी के साथ मिलाकर एक महीन और चिकना पेस्ट बना लें. यही वह पेस्ट है जो ग्रेवी को वह मशहूर नवाबी बनावट और स्वाद देता है.

बैंगनों को बीच से चीरा लगाकर (डंठल के साथ) गरम तेल में तब तक तलें जब तक कि वे 80% तक पक न जाएं। जब बैंगनों की त्वचा पर हल्की झुर्रियां दिखने लगें, तो उन्हें निकाल लें। यह प्रक्रिया बैंगन के भीतर तक मसालों को सोखने में मदद करती है।

बैंगनों को बीच से चीरा लगाकर (डंठल के साथ) गरम तेल में तब तक तलें जब तक कि वे 80% तक पक न जाएं. जब बैंगनों की त्वचा पर हल्की झुर्रियां दिखने लगें, तो उन्हें निकाल लें. यह प्रक्रिया बैंगन के भीतर तक मसालों को सोखने में मदद करती है.

बचे हुए तेल में तड़के की सामग्री डालकर चटकाएं और फिर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अब तैयार किया गया मूंगफली-तिल का पेस्ट डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे। इसके बाद इमली का पल्प और सूखे मसाले मिलाएं। अंत में तले हुए बैंगन डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं ताकि ग्रेवी का सारा स्वाद बैंगनों में समा जाए।

बचे हुए तेल में तड़के की सामग्री डालकर चटकाएं और फिर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. अब तैयार किया गया मूंगफली-तिल का पेस्ट डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे. इसके बाद इमली का पल्प और सूखे मसाले मिलाएं. अंत में तले हुए बैंगन डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं ताकि ग्रेवी का सारा स्वाद बैंगनों में समा जाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments