Tuesday, May 12, 2026
Homeबॉलीवुड‘पापा हमेशा कहते थे लगे रहो बेटा’, धर्मेंद्र के सपनों को आगे...

‘पापा हमेशा कहते थे लगे रहो बेटा’, धर्मेंद्र के सपनों को आगे बढ़ाएंगी ईशा


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने पिता, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद को नए करियर चैप्टर से जोड़ते हुए इंटीरियर डिजाइन की दुनिया में कदम रखा है. मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोधा’ के साथ पार्टनरशिप में उन्होंने अलीबाग के लग्जरी विला प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी संभाली है. इस घोषणा के दौरान ईशा अपने पिता की याद में भावुक हो गईं.

Zoom

ईशा देओल ने भावुक भाषण में पिता धर्मेद्र को याद किया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में अपने इंटीरियर डिजाइन बिजनेस की शुरुआत की है. इस नए सफर में उनका सबसे बड़ा सहारा उनके दिवंगत पिता, महान अभिनेता धर्मेंद्र की प्रेरणा और आशीर्वाद है. ईशा ने एक इमोशनल स्पीच में बताया कि कैसे उनके पापा हमेशा उनकी रचनात्मकता में विश्वास रखते थे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे.

ईशा देओल ने मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के साथ साझेदारी करते हुए अलीबाग में अपने लग्जरी विला प्रोजेक्ट के डिजाइन की शुरुआत की. इस मौके पर ईशा भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र और वह घंटों बैठकर अलग-अलग जगहों की बनावट और साधारण स्थानों पर चर्चा किया करते थे. ईशा ने रुंधे गले से कहा, ‘पापा हमेशा कहते थे- ‘लगे रहो बेटे, करते रहो.’ ये शब्द आज भी मेरे साथ हैं और मार्गदर्शन करते हैं. यह उनका ही विश्वास था, जिसने मुझे आज पूरे मन से इस सपने को पूरा करने का साहस दिया.

‘ईशा धर्मेंद्र देओल डिजाइन’ दिया बिजनेस को नया नाम

उन्होंने अपने डिजाइन बिजनेस का नाम ‘ईशा धर्मेंद्र देओल डिजाइन’ रखा है. उनके लोगो में एक लालटेन (लैंटर्न) है, जिसकी कहानी और भी खास है. उन्होंने बताया, ‘मेरे लोगो वाली लालटेन को पापा ने खुद हाथ से बनाया था. यह उनका मुझे दिया गया एक तोहफा था. यह सिर्फ एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उनकी वह रोशनी है जिसे मैं आगे ले जा रही हूं.’

शेयर किया खास पोस्ट

ईशा ने इंस्टाग्राम पर इस नई शुरुआत की जानकारी देते हुए लिखा, ‘आज मैं इस सपने को एक नाम दे रही हूं… ईशा धर्मेंद्र देओल डिजाइन. यह हमेशा आपके लिए रहेगा पापा.’

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments